भूमि विवादों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त बैठक सम्पन्न ।
#Dmfhr एवं #Spfhr द्वारा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट फतेहपुर में भूमि संबंधी विवादों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित किए जाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमि विवादों से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच किए जाने, संवेदनशील प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी महोदया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर विवादित प्रकरणों में समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे जनसामान्य को त्वरित न्याय एवं राहत प्राप्त हो सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी फतेहपुर, समस्त उप जिलाधिकारी (SDM), समस्त क्षेत्राधिकारी (CO), जनपद के समस्त थाना प्रभारी एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#uppolice
Fatehpur, Uttar Pradesh | Jun 3, 2026