मंडलायुक्त ने श्री काशी विश्वनाथ धाम का किया निरीक्षण, रात्रि 10 बजे तक 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
Sadar, Varanasi | Feb 26, 2025 महाशिवरात्रि पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के सुरक्षा, सुविधा एवं व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं से वार्ता कर मंदिर प्रशासन की व्यवस्था की जानकारी ली। वहीं दूसरी तरफ महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में रात्रि 10 बजे तक 8,29,708 श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया है।