श्री गंगानगर: युवक के अपहरण और हत्या के मामले का पर्दाफाश, मृतक के साथ लिव-इन में रह रही महिला ने बनाई थी हत्या की योजना
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 28, 2026
श्रीगंगानगर के भारद्वाज कॉलोनी के मेडिकल संचालक की हत्या का पुलिस में पर्दाफाश करते हुए महिला सहित 6 जनों को गिरफ्तार किया है।हरी शंकर, जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर ने बुधवार रात्रि को 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना जवाहरनगर थाना क्षेत्र मे युवक के साथ मारपीट कर अपहरण कर हत्या करने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना का पर्दाफाश किया