बक्सर: सशक्त स्थाई समिति चुनाव के बाद पार्षद के बयान से बढ़ा विवाद, पार्षदों ने थाने में दी अर्जी
Buxar, Buxar | May 30, 2026 बक्सर नगर परिषद में 29 मई 2026, शुक्रवार को संपन्न हुए सशक्त स्थायी समिति चुनाव के बाद विवाद गहरा गया है। वार्ड-10 के पार्षद राहुल कुमार ने वार्ड-27 के पार्षद चक्रवर्ती चौधरी पर मानहानि का आरोप लगाते हुए नगर थाने में आवेदन दिया है। राहुल कुमार का आरोप है कि चुनाव के बाद शाम 6 बजे फेसबुक पर एक न्यूज पोर्टल के वीडियो में चक्रवर्ती चौधरी ने आरोप लगाया है।