बिहारीगंज: बभनगामा सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़, प्रभारी मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं
बिहारीगंज के शेखपुरा और बभनगामा में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड और पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।