नवादा: भगत सिंह चौक पर कैंडल मार्च के साथ आक्रोश मार्च का आयोजन, रोशन की भाई की मौत पर नवादा में हुआ बवाल
Nawada, Nawada | Jun 15, 2026 नवादा में ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना को लेकर नवादा जिले में तनाव का माहौल है। परिजनों और छात्रों ने प्रसिद्ध शिक्षक खान सर पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। इन आरोपों के बाद शहर में प्रदर्शन और कैंडल मार्च का सिलसिला शुरू हो गया है।