बरकागाँव: झारखंड आंदोलनकारी व शिक्षाविद स्व. रिझुनाथ चौधरी की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
झारखंड आंदोलनकारी सह शिक्षाविद स्व. रिझुनाथ चौधरी की 12वीं पुण्यतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी के गुरुचट्टी स्थित आवासीय कार्यालय पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा व संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशंकर उर्फ शिबू मेहता ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्