नवाबगंज: बाराबंकी पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, 73 गुम मोबाइल बरामद कर 15 लाख का सामान मालिकों को वापस किया
बाराबंकी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 73 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है, जिन्हें उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत सर्विलांस सेल और थाना टीमों ने यह कार्रवाई की।