भीलवाड़ा: सावधान: कल भीलवाड़ा के इन क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली रहेगी गुल, सुबह 8 बजे से 12 बजे तक होगा शटडाउन
शहर के औद्योगिक एवं रिहायशी क्षेत्रों में शुक्रवार, 17 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के अनुसार 11 केवी यूडीआईए (UDIA) फीडर पर आवश्यक रखरखाव और लाइनों की मरम्मत के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।