सहारनपुर: कारोबारी से 29.96 लाख की ठगी, इंटरनेशनल मैच ग्रुप की मेंबरशिप का झांसा देकर 6 दिन में 10 ट्रांजैक्शन से निकाली रकम
सहारनपुर में इंटरनेशनल मैच ग्रुप की मेंबरशिप दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने टेलीग्राम पर कॉल कर बालेश्वर त्यागी को अपने जाल में फंसाया और 6 दिन के भीतर उनके बैंक खातों से 29 लाख 96 हजार 194 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बुधवार सुबह 8 बजे एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।