हटा: मड़ियादो बस्ती में लगा जाम, बस स्टैंड पर फंसे वाहन, पुलिस ने संभाली व्यवस्था
Hatta, Damoh | May 1, 2026 मड़ियादो बस्ती मुख्य मार्ग पर भारी ट्रैफिक से आये दिन जाम के हालात बन रहे,वाहनों की क्रासिंग के लिए पर्याप्त जगह नही होने से जाम के हालात बन जाते,आज दोपहर बस स्टैंड पर कई वाहन फंस गए जिससे लंबा जाम लग गयासूचना पर आज दोपहर 2 बजे मडियादो थाना प्रभारी प्रीति पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने व्यवस्था संभाली और वाहनों को व्यवस्थित कर क्रासिंग कराई,