बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार शाम 6 बजे तक मेदिनीनगर एसडीपीओ राजेश यादव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च शहर थाना परिसर से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए पुनः थाना पहुंचा।