शाहबाद: शाहाबाद थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से किशोरी और दो युवतियां लापता, आरोपियों पर दर्ज की गई रिपोर्ट
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग गांव से एक किशोरी और दो युवतियों के लापता होने के मामले में परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर संबंधित थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। पहली घटना में पीड़ित पिता के अनुसार उसकी नाबालिग पुत्री को 30 मार्च की रात उसका बड़ा दामाद लेकर चंपत हो गया।