कामां: कामां के नौनेरा में पानी सप्लाई ठप, ट्रांसफार्मर चोरी से बढ़ा संकट
कामां के ग्राम नौनेरा में जल आपूर्ति योजना को बड़ा झटका लगा है। गांव के पंप हाउस पर लगा ट्रांसफार्मर चोरी होने से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है। ट्रांसफार्मर चोरी की इस घटना के बाद ग्रामीणों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बुधवार शाम 4 बजे मिली जानकारी।