बक्सर: आरओबी बंद, स्कूल खुले तो शहर थमा, बक्सर में लगा भीषण जाम, वन वे रास्ते का लोगों ने किया मांग
Buxar, Buxar | Jun 29, 2026 इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बंद होने के बाद सोमवार को बक्सर शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। स्कूल खुलने के पहले ही दिन सुबह करीब नौ बजे पांडेय पट्टी और नुआंव रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। स्कूली वाहन, यात्री बसें, एंबुलेंस और निजी वाहन जाम में फंस गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।