हरिहरगंज: हरिहरगंज प्रखंड सभागार में जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
हरिहरगंज प्रखंड सभागार में सोमवार के दोपहर 3 बजे भारत की जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी पारितोष प्रियदर्शी ने दीप प्रज्वलित कर किया। बीडीओ ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे पर्यवेक्षक एवं प्रगणक प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक घर में जाकर निर्धारित 34 प्रश्न की जानकारीप्राप्त करेंगे।