बरडीहा: बरडीहा में विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान बीडीओ ने जनसमस्याएं सुनीं, मौके पर समाधान के निर्देश दिए
गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती और स्वच्छता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने पैदल भ्रमण कर बरडीहा-गढ़वा स्टेट मुख्य पथ के किनारे साफ-सफाई कराई और अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, ओबरा पंचायत के मुखिया, वार्ड