कासगंज: सोरों हरी की पौड़ी गंगा में नहाते समय किशोर की डूबकर हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कासगंज के सोरों क्षेत्र में हरि की पैड़ी गंगा घाट पर स्नान करते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। यह घटना रविवार को हुई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान निक्कू उर्फ अनुराग (17) पुत्र अमोद, निवासी मोहल्ला चक्रवर्ती, थाना सोरों, कासगंज के रूप में हुई है।