बिलग्राम: ट्रांसफार्मर खराब होने से इस्लामाबाद मोहल्ले में बिजली संकट, ग्रामीण परेशान
Bilgram, Hardoi | May 12, 2026 हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र के जरौली शेरपुर स्थित मोहल्ला इस्लामाबाद में पिछले तीन-चार दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को अंधेरे और पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से मोहल्ले का बंबा भी सूख गया है, जिससे पेयजल संकट गहरा गया है