कांकेर: कांकेर गणतंत्र दिवस समारोह में सांसद मोहन मण्डावी करेंगे ध्वजारोहण
Kanker, Kanker | Jan 24, 2024 गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। जिला स्तरीय समारोह शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मंडावी के द्वारा 26 जनवरी को प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी।