बोरिगुमा पुलिस पर पांच राउंड फायरिंग करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक टूना महाजन पर ओडिशा के बोरिगुमा पुलिस पर फायरिंग करने का भी आरोप है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आरोपी ने पुलिस टीम पर करीब पांच राउंड गोलियां चलाई थीं। इसके बाद से ही ओडिशा पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार बस्तर के गिरोला मंदिर समेत अन्य मंदिरों में चोरी की वारदातों से भी उसका कनेक्शन बताया जा रहा है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं में उसकी क्या भूमिका रही है और चोरी का माल कहां-कहां खपाया गया।
#viral #news #बस्तर #viralreels #viralvideos