अनूपपुर: कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए 13 मई को विशेष सुनवाई शिविर
जनजातीय कार्य विभाग, अनूपपुर के अंतर्गत कार्यरत नियमित और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु विशेष सुनवाई शिविर 13 मई 2026 को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, अनूपपुर में प्रातः 9ः30 बजे से आयोजित होगा। संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास शहडोल संभाग शहडोल की अध्यक्षता में होने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कर्मचारि