कन्नौज: सदर के कटरी अमीनाबाद ग्राम पंचायत में मंत्री असीम अरुण और ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया ने लगाई चौपाल।
कन्नौज में बीजेपी की ओर से गांव चलो अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सदर ब्लॉक के कटरी अमीनाबाद ग्राम पंचायत में देर रात चौपाल का आयोजन किया गया। मंत्री असीम अरुण और ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मंत्री असीम अरुण ने ग्रामीणों को योजनाओं को लेकर जानकारी दी गई है।