नदबई: नदबई के जुड़वा भाइयों ने 12वीं में कमाल किया, एक ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, दूसरे को गणित में 100 अंक मिले
नदबई के जुड़वा भाइयों वेदांत और वंश शर्मा ने 12वीं विज्ञान में शानदार सफलता हासिल कर कस्बे का नाम रोशन किया है। वेदांत ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गणित में पूरे 100 नंबर हासिल किए, वहीं वंश ने पूरे साल माइग्रेन जैसी बीमारी से जूझते हुए भी 92.40 प्रतिशत अंक हासिल किए।