धमदाहा: बिशनपुर पैक्स चुनाव में नंदकिशोर यादव ने हासिल की शानदार जीत
धमदाहा :-- बिशनपुर पंचायत के पैक्स चुनाव में नंदकिशोर यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्हें 929 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रितेश कुमार को 308 मत प्राप्त हुए। रंजीत मंडल को 269 और शैलेंद्र कुमार मंडल को 177 मत मिले।