*लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न छठ घाटों का किया संयुक्त निरीक्षण*
*दिनांक 15 नवम्बर 2026:-* लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर श्री प्रमोद कुमार यादव द्वारा शहर के विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों वरीय पदाधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने का भी निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन भागलपुर की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई कि वे लोक आस्था के महापर्व छठ को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाएं। घाटों पर जिला-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षा एवं स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।जिला प्रशासन एवं भागलपुर पुलिस की ओर से समस्त श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bhagalpur, Bihar | Nov 15, 2026