घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोगरी विधायक गंगा उइके का दिखा अलग अंदाज, कार्यक्रम में गीत गाते आईं नजर, वीडियो हुआ वायरल
शनिवार सुबह से ही गंगा उइके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर गीत गाते हुए नजर आ रही हैं। विधायक का यह सहज और आत्मीय अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है, जिसके चलते वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार शेयर किया जा रहा है।