देवबंद: नानौता में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, रिश्तेदार के यहां आए युवक की बाइक हुई गायब, पुलिस जांच में जुटी
नानौता क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई है, जहां घर के बाहर खड़ी एक बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। घटना देवबंद मार्ग स्थित संतोष विहार कॉलोनी की है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी जयकुमार पुत्र त्रिलोकी अपने एक रिश्तेदार के यहां नानौता आए हुए थे।