जबलपुर: पुलिसकर्मी की दबंगई: वरिष्ठ पत्रकार को धमकी, श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने एसपी से FIR और निलंबन की मांग की
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ माने जाने वाले पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है, जिसमें एक खाकी वर्दीधारी पुलिसकर्मी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार को खुलेआम “निपटने” की धमकी देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आते ही जबलपुर के पत्रकार संगठ