कोटपूतली: जिला अस्पताल परिसर में निकला कोबरा, मरीजों में दहशत फैली
Kotputli, Alwar | Jul 7, 2026
कोटपूतली। राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह परिसर के अंदर कोबरा सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही मरीजों, परिजनों और स्टाफ में दहशत फैल गई। सूचना पर सर्प मित्र सुरेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद कोबरा को सावधानीपूर्वक पकड़कर पास के जंगल में सुरक्षित छोड़ा है।