इस्लामनगर अलीगंज: इस्लामनगर के शैलेश ने दो दिन में जीते दो मेडल, हाई जंप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
जापान के नागोया में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में जमुई के इस्लामनगर निवासी शैलेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो दिनों में दो पदक जीते हैं। बुधवार को लॉन्ग जंप में कांस्य और गुरुवार को हाई जंप में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने देश और बिहार का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि के लिए शुक्रवार 6 बजे कई लोगों ने उन्हें बधाई दिए।