राजगढ़: राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने राजगढ़ में पुलिस जवानों के लिए निर्माणाधीन आवासीय परिसर का निरीक्षण किया
राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने रविवार को शाम 4:00 बजे करीब राजगढ़ में पुलिस जवानों के लिए निर्माणाधीन आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ कराया जाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा,एसपी अमित कुमार तोलानी सहित अन्य उपस्थित रहे।