मगरलोड: जंगल में बने मकानों पर वन विभाग का बुलडोजर एक्शन, अवैध अतिक्रमण किए गए ध्वस्त, जानिए पूरा मामला
दक्षिण सिंगपुर फारेस्ट रेंज में वन विभाग ने अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की है जहां जंगल में अवैध रूप से अतिक्रमण कर मकान निर्माण के साथ अवैध बाड़ी ब्यौरा वगैरह बनाया गया था बुधवार दोपहर 1 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्राम पाल गांव के जंगल मे आसपास के लोगो ने ही जंगल के अंदर अतिक्रमण कर मकान बना लिया था जिसे तोड़ा गया है