मार्टिनगंज: फर्जी चिकित्सकीय उपचार के दौरान महिला की मृत्यु के मामले में वांछित डॉक्टर और कंपाउंडर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में फर्जी चिकित्सकीय उपचार एवं गलत इंजेक्शन लगाने के कारण महिला के मृत्यु के मामले में डॉक्टर एवं कंपाउंडर आज दिन सोमवार को 4:00 बजे गिरफ्तार कर लिए गए पकड़े गए आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया