कोरबा: युवक को नग्न कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल; शराब पीकर बाइक ले गया और बेच दी, गुस्साए बाइक मालिक ने दौड़ा-दौड़ाकर की पिटाई
Korba, Korba | Apr 6, 2026 कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी कावेरी विहार कॉलोनी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक को नग्न कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।