कुचायकोट: विशम्भरपुर में बलुवन सागर गांव के पास मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराया, मौके पर हुई मौत
विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के बलुवन सागर गांव के समीप एक मोटरसाइकिल सवार सड़क पार कर रहा है एक बच्चे को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दीवार में टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज शुक्रवार को शाम 5:30 बजे दी गई। बताया गया की मृत्यु 25 वर्षीय राहुल कुमार राम लालू राम का पुत्र बलुवन सागर का निवासी था।