गुना नगर: सीटू ने गुना में 1 मई को मजदूर दिवस मनाया, प्रदर्शन कर मजदूरों के हक की मांग रखी, सरकार पर लगाए आरोप
गुना में निजी स्थान पर सीटू के बैनर तले 1 मई को मई दिवस मजदूर दिवस मनाया गया। सीटू के राज्य उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा, आज ही के दिन 140 साल पहले अमेरिका के शिकागो में मजदूरों का पूंजीपतियों उद्योगपतियों ओर पुलिस ने दमन किया था, तभी से यह दिन मनाया जाता है। प्रदर्शन कर मजदूरों के हक अधिकार की मांगे रखी। श्रम कानूनो को लेकर मौजूदा सरकार पर आरोप लगाए।