बहराइच: मलेरिया अस्पताल के पास मिला युवक का शव, गला दबाकर हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप
दरगाह इलाके के काजीकटरा निवासी युवक का शव बुधवार देर शाम को नगर कोतवाली इलाके के मलेरिया अस्पताल के पास पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की गला दबाकर पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।