अशोक नगर जिले के मां जानकी धाम करीला में रंग पंचमी के अवसर पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार वन-वे प्लान किया है जिसमें आने और जाने के लिए अलग-अलग रूट रहेंगे। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहेगी साथ ही लोगों को सड़क मार्ग की स्थिति भी स्पष्ट बताई गई है।