Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
usr90393068
2
-#ऊना--सेमी फाइनल जीत लिया, अब 2027 विधानसभा का टारगेट - ऊना में डेजी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र... #BrightNewsBilaspur #BrightNews #UnaNews #Una #UnaBJP #DeepKamalUna #DaisyThakur #BJPMahilaMorchaUna #BJPMahilaMorchaHP #HimachalBJP #BJPHimachal #HimachalPolitics #UnaPolitics #PanchayatiRajElection #SemiFinalJeet #2027Election #VidhanSabhaElection2027 #BJPMission2027 #MahilaMorcha #WomenPower #NariShakti #BJPWorkersUna #HimachalNews #HPNews #Himachal24x7 #HimachalKiKhabar #HimachalDarpan #HimachalBreaking #PoliticalNewsHP #HPGovt #BJP2027 #Election2027 #HimachalAssembly #BJPMahila #MahilaNetritva #UnaKiKhabar #HimachalUpdate #BJPWinningStreak #Himachal24Ghante #BJPWithWomen #HimachalElection #IndianPolitics #HimachalBJPNews #BJPOfficeUna #PartyMeetingUna #HimachalBJPLeaders #UnaUpdate #UnaBreaking #HPBJPNews #HimachalKiAawaz
Himachal Pradesh, India
| Jul 14, 2026
#ऊना--सेमी
#brightnewsbilaspur
#brightnews
#unanews
#una
#unabjp
#deepkamaluna
#daisythakur
#bjpmahilamorchauna
#bjpmahilamorchahp
#himachalbjp
#bjphimachal
#himachalpolitics
#unapolitics
#panchayatirajelection
#semifinaljeet
#2027election
#vidhansabhaelection2027
#bjpmission2027
#mahilamorcha
#womenpower
#narishakti
#bjpworkersuna
#himachalnews
#hpnews
#himachal24x7
#himachalkikhabar
#himachaldarpan
#himachalbreaking
#politicalnewshp
#hpgovt
#bjp2027
#election2027
#himachalassembly
#bjpmahila
#mahilanetritva
#unakikhabar
#himachalupdate
#bjpwinningstreak
#himachal24ghante
#bjpwithwomen
#himachalelection
#indianpolitics
#himachalbjpnews
#bjpofficeuna
#partymeetinguna
#himachalbjpleaders
#unaupdate
#unabreaking
#hpbjpnews
#himachalkiaawaz
MORE NEWS
पूर्व विधायक जिया लाल कपूर पहुँचे, सात दिनों से अनशन पर बैठे लोगों से, लगे जिंदाबाद के नारे 👉 डॉ. जनक राज का किया धन्यवाद 👉 हमें पूछ कर बैठे थे क्या, डॉ. जनक राज के इस ब्यान पर क्या कहा 👉 सुनिए #jiyalalkapoor Janak Raj
Chamba, Chamba | Oct 23, 2026
काम पूरा, फिर मनरेगा की दिहाड़ी शून्य क्यों? पांगी में मंत्री जगत सिंह नेगी के सामने उठा सवाल। मांगा पूरा रिकॉर्ड, बीडीओ पांगी को दिए निर्देश 👇 सुनिए कैसे लगाई क्लास
Chamba, Chamba | Oct 23, 2026
सात दिन बाद टूटा JSW प्रोजेक्ट के खिलाफ अनशन, पूर्व विधायक जिया लाल कपूर ने जूस पिलाकर करवाया समाप्त तीन महीने तक सभी को रोजगार देने का आश्वासन, उपायुक्त कार्यालय के बाहर चल रहा था धरना चंबा 23 अक्टूबर 2026 चंबा। जिला मुख्यालय चंबा में उपायुक्त कार्यालय के बाहर JSW हाइड्रो प्रोजेक्ट के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन अनशन सात दिन बाद समाप्त हो गया। पूर्व विधायक जिया लाल कपूर ने अनशन पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। अनशन समाप्त होने के साथ ही प्रदर्शनकारियों को अगले तीन महीने तक सभी को रोजगार देने का आश्वासन दिया गया। विधानसभा क्षेत्र भरमौर की पंचायतों लुवासा, गरोला, चनौत और लामू के निवासी रोजगार की मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि JSW हाइड्रो प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान उनकी जमीनें ली गई थीं। उस समय उन्हें रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर लगातार सात दिनों तक अनशन जारी रखा। उनका कहना था कि जमीन देने के बावजूद रोजगार का लाभ नहीं मिलने से प्रभावित परिवारों के सामने परेशानी खड़ी हो रही है। पूर्व विधायक जिया लाल कपूर की मौजूदगी में अनशन समाप्त करवाया गया। इस दौरान अगले तीन महीने तक सभी को रोजगार देने का आश्वासन दिया गया। हालांकि, रोजगार उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया, संबंधित प्रबंधन की ओर से इसकी औपचारिक पुष्टि और आश्वासन के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। अब प्रभावित परिवारों की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि रोजगार को लेकर दिया गया आश्वासन निर्धारित समय में कितना पूरा होता है। Jiya Lal Kapoor Tribal Live News सच के साथ, निडर, निष्पक्ष, बेखौफ
Chamba, Chamba | Oct 23, 2026
डिगर में बाढ़ से हुए नुकसान के बाद विभाग ने उठाया कदम, नाले के दोनों ओर लगाई दीवारें TRIBAL LIVE NEWS | पांगी डिगर में जुलाई 2026 में आई बाढ़ से हुआ था भारी नुकसान, प्रभावित रास्तों और फसलों की बहाली का इंतजार पांगी/चंबा। जुलाई 2026 में भारी बारिश के बाद डिगर में नाले में अचानक आई तेज जलधारा से काफी नुकसान हुआ था। तेज बहाव के कारण नाले से जुड़े रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए थे, वहीं किसानों की मक्की की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा था। कई खेतों में पानी और मलबा भर गया था, जबकि कुछ घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। नाले के दोनों ओर दीवारें लगाने का कार्य पूरा इस मामले में अब संबंधित विभाग की ओर से नाले के दोनों ओर दीवारें लगा दी गई हैं। समाजसेवी पंकज राणा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने इस दिशा में कार्य किया है। उन्होंने इस समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए पांगी लाइव न्यूज़, जो अब TRIBAL LIVE NEWS के नाम से संचालित है, का आभार जताया। पंकज राणा ने कहा कि चैनल ने डिगर में बाढ़ से उत्पन्न समस्या को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने विभाग की ओर से किए गए कार्य का भी उल्लेख किया। प्रभावित ग्रामीणों को अब आगे की कार्रवाई का इंतजार नाले के दोनों ओर दीवारें लगाए जाने के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए रास्तों की बहाली, किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। स्थानीय लोगों के लिए जरूरी है कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में भारी बारिश के दौरान ग्रामीणों, किसानों और उनकी संपत्ति को नुकसान से बचाया जा सके। बाइट: पंकज राणा, समाजसेवी TRIBAL LIVE NEWS सच के साथ, निडर, निष्पक्ष और बेखौफ। #TribalLiveNews #Pangi #Digger #चंबा #बाढ़ #ग्रामीणसमस्याएं #जनहित
Chamba, Chamba | Oct 23, 2026
"अनशन पर बैठे तो आपसे पूछने नहीं आए, अब चुनाव लड़ना तो हमसे भी मत पूछना !" आर्यन ठाकुर का भरमौर के विधायक पर तीखा तंज....
Dharwala, Chamba | Oct 23, 2026
कुठेहर परियोजना प्रभावितों का 7 दिन बाद धरना समाप्त, हक और रोजगार की मांग पर अब सबकी नजरें कुठेहर परियोजना पर 7 दिन बाद धरना खत्म, सियासत तेज! हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर चंबा में कुठेहर जल विद्युत परियोजना से प्रभावित परिवारों के अधिकारों और रोजगार की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर पिछले सात दिनों से चल रहा धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। पूर्व विधायक जियालाल कपूर और कंपनी प्रबंधन की ओर से संजीव राणा ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। धरना स्थल पर विधायक डॉ. जनक राज की गैरमौजूदगी पर उठे सवालों के बीच विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि वहां जो कुछ बोला गया या दूसरों से बुलवाया गया, वह सब सुनियोजित था। विधायक ने कहा कि वह विधानसभा सदन में भी परियोजना प्रभावितों के अधिकारों का मुद्दा प्रमुखता से उठा चुके हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा प्रभावित परिवारों और क्षेत्र की जनता के साथ खड़े रहेंगे तथा उनके हकों की लड़ाई जारी रखेंगे। हिमाचल 84 टीवी | आपकी नजर, हमारी खबर
Dharwala, Chamba | Oct 23, 2026
कुठेहर परियोजना प्रभावितों का 7 दिन बाद धरना समाप्त, हक और रोजगार की मांग पर अब सबकी नजरें----- विधायक डॉक्टर जनकराज ने कहा कि वह इस मुद्दे को विधानसभा के सदन में भी प्रमुखता से उठा चुके हैं, प्रभावितों के साथ वह हमेशा खड़े थे खड़े हैं और खड़े रहेंगे। सुनियोजित तरीके से उनकी छवि को बदनाम करने की रची जा रही है ना काम साजिश
Dharwala, Chamba | Oct 23, 2026
आधुनिक ज्ञान के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण जरूरी: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता डलहौजी हिलटॉप स्कूल के वार्षिक समारोह ‘विरासत-2026’ में बोले राज्यपाल, विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो डलहौजी। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक ज्ञान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को अपनाने के साथ भारतीय सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन लाने और युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राज्यपाल शुक्रवार को डलहौजी हिलटॉप स्कूल के वार्षिक समारोह ‘विरासत-2026’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन, समस्या समाधान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे साकार करने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को ज्ञानवान, आत्मनिर्भर, अनुशासित और नवाचार के प्रति प्रेरित होना आवश्यक है। कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), रोबोटिक्स, एसटीईएम शिक्षा और डिजिटल मंच विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खोल रहे हैं। हालांकि, तकनीकी ज्ञान के साथ नैतिकता, विवेक और मानवीय मूल्यों का समावेश भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से जल, जंगल और जमीन का संरक्षण करते हुए हिमालयी पर्यावरण के जिम्मेदार संरक्षक बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने सीबीएसई की दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल करने के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने बारहवीं कक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चंबा जिले में प्रथम स्थान हासिल करने वाले जम्मू-कश्मीर निवासी अक्षत कुमार को बधाई दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अक्षत कुमार और लद्दाख निवासी अली अकबर को सम्मानित किया गया। विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. पूनम राय धवन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में पूर्व मंत्री आशा कुमारी, सेना एवं वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यालय प्रबंधन, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Dharwala, Chamba | Oct 23, 2026
पांगी में ‘निपुण भारत’ शिक्षक प्रशिक्षण शिविर शुरू, 60 से अधिक शिक्षक लेंगे प्रशिक्षण पांगी, 23 अक्टूबर। नीति आयोग के एस्पिरेशनल ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जनजातीय क्षेत्र पांगी में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से चार दिवसीय ‘निपुण भारत’ शिक्षक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। प्रशिक्षण दो अलग-अलग क्लस्टरों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 60 से अधिक प्राथमिक शिक्षक भाग लेंगे। पहले क्लस्टर का प्रशिक्षण 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 31 शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, दूसरे क्लस्टर का प्रशिक्षण 27 और 28 अक्टूबर को होगा, जिसमें लगभग 30 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (BPO) देवी सिंह चौहान और ब्लॉक एलीमेंट्री एजुकेशन ऑफिसर (BEEO) पांगी ने संयुक्त रूप से की। पहले दिन रिसोर्स पर्सन राकेश कुमार और की-रिसोर्स पर्सन यश चौहान ने शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों की जानकारी दी। शिविर में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता (FLN) को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। देवी सिंह चौहान ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों की शैक्षणिक नींव मजबूत करना आवश्यक है, ताकि पांगी के दूरदराज क्षेत्रों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें। #HimSandesh #Pangi #NipunBharat #TeacherTraining #QualityEducation हिम संदेश Pangi Administration The Voice of Pangwal Pangi News Today Pangi, Chamba, Himachal Pradesh चल जान पांगी Pangi Valley
Saach, Chamba | Oct 23, 2026