रफीगंज: रफीगंज थाना क्षेत्र के लहास गांव में मारपीट के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
रफीगंज थाना क्षेत्र के लहास गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लहास गांव निवासी रामप्रवेश यादव और उनके पुत्र हीरा लाल कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, मामला कांड संख्या 523/25 से संबंधित है, जिसमें दोनों पर मारपीट का आरोप है।