उतरौला: विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने उतरौला में बिजली समस्या को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
1 अप्रैल मंगलवार शाम 3:00 बजे विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडे एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता ने उतरौला क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता एवं और अभियंता के साथ बैठक की। बैठक में विद्युत कटौती एवं पुराने ट्रांसफार्मर को बदलने पर चर्चा हुई लगातार विद्युत आपूर्ति के संबंध में निर्देश दिया गया।