शामली: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई शादी के बाद सांपला निवासी विवाहिता से मांगा गया दहेज
Shamli, Shamli | Sep 27, 2025 शनिवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के गांव सांपला निवासी विवाहित अंजू ने महिला थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 23 नवंबर 2023 को उसकी शादी सहारनपुर जनपद निवासी हिमांशु के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालियों के द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और ससुराल से निकाल दिया गया।