बिंदकी: कोरवल गांव पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, 5 मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर अधिकतम सहायता दिलाने का आश्वासन दिया
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कोरवल गांव में रविवार की शाम 5 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान पहुंचे। उन्होंने मार्ग दुर्घटना में पांच लोगों के मृतकों के परिजनों से मुलाकात किया और अधिकतम सरकारी सहायता दिलाए जाने की बात कही। बताते चलें कि कुछ दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हुई थी। जिनमें पांच कोरवल गांव के थे।