देसूरी: देसूरी के सारंगवास खेतलाजी ट्रस्ट की आमसभा में मेले के खर्च का रखा ब्यौरा, विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव पारित हुए
Desuri, Pali | May 22, 2025 देसूरी सारंगवास खेतलाजी ट्रस्ट कमेटी की आमसभा गुरुवार दोपहर 2 बजे ट्रस्ट कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें आना, शोभावास, सोनाणा, सारंगवास गांवो के ग्रामीणों सहित ट्रस्टियों ने भाग लिया। आमसभा की अध्यक्षता करते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष भगाराम चौधरी ने खेतलाजी मेले हुई आवक ओर खर्च का विस्तार से ब्यौरा रखते हुए कहा कि मेले के 8 दिन पूर्व ट्रस्ट की जिम्मेदारी दी ।