सावन के आखिरी सोमवार को तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
सुबह करीब चार बजे से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। देखते ही देखते मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
श्रद्धालुओं ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, फूल-पुष्प एवं पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
तीर्थ नगरी के प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर के अलावा रूपेश्वर महादेव, मनकामेश्वर महादेव, चक्रेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव और लहरा गंगा घाट स्थित लहरेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
वहीं चक्रवर्ती क्षेत्र स्थित योगेश्वर महादेव और कटेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से ही भक्त जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े नजर आए।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने में जुटे रहे।
सोमेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी विष्णु गिरि ने बताया
Kasganj, Kasganj | Aug 24, 2026