दहिसर-विरार के बीच बवाल, मुंबई लोकल में सुरक्षा पर सवाल!
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में चलती विरार लोकल के अंदर कुछ यात्री आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह घटना दहिसर और विरार रेलवे स्टेशन के बीच हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि यात्रियों के बीच लात-घूंसे चलने लगे, जबकि अन्य यात्री बीच-बचाव करते नजर आए।
⚠️ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, विवाद की वजह और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। मामले में रेलवे प्रशासन, जीआरपी और आरपीएफ की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
मुंबई लोकल में लगातार सामने आ रही हिंसक घटनाओं के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं।
📍 Mumbai Local | Dahisar-Virar Route
#MumbaiLocal #VirarLocal #MumbaiNews #RailwayNews #MetroCitySamachar
Vasai, Palghar | Jul 17, 2026