अतरी: सूरत के धागा फैक्ट्री में अतरी के युवक की संदिग्ध मौत, परिवारों में मचा कोहराम
अतरी थाना क्षेत्र के बंधु बिगहा गांव निवासी कंचन मालाकार के 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना मालाकार की गुजरात के सूरत स्थित धागा फैक्ट्री में काम करने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह परिजनों को मिली, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मुन्ना मालाकार पिछले डेढ़ वर्षों से सूरत में रहकर मजदूरी कर रहा था।