छतरपुर: एमआरपी निर्धारण हेतु कानून की मांग, छतरपुर तहसीलदार को जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा गया
छतरपुर में वस्तुओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) के पारदर्शी निर्धारण और इसके लिए कानून बनाए जाने की मांग को लेकर प्रशासन को मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बाजार में वस्तुओं की कीमत तय करने की प्रक्रिया को नियंत्रित करने हेतु विशेष प्राधिकरण के गठन की मांग की गई।