हरियाणा की राजनीति में इनेलो लगातार ताकतवर होती नजर आ रही है। नारनौल के पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा ने आज रविवार 4:00 बजे हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर इंडियन नेशनल लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। बीपीएस बीएड कॉलेज प्रांगण में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा ने दक्षिणी हरियाणा की सियासत में नया संदेश दिया।